Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : कराईकेला पंचायत में विकास योजनाओं को लेकर ग्राम सभा आयोजित

Bandgaon (A K Tiwari) : कराईकेला पंचायत भवन में सोमवार को ग्रामीणों की समस्या एवं क्षेत्र के विकास को लेकर ग्राम सभा आयोजित की गई. सभा की अध्यक्षता ग्राम मुंडा परमेश्वर महतो ने की. बैठक में मुख्य रूप से मुखिया गीता बानरा उपस्थित थीं. बैठक में पंचायत सेवक हरिशन नायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए गांव के सभी लोग अपने-अपने गांव की समस्या को बैठक में पंजीकृत कराएं. उन्होंने कहा सरकार की बहुत सारी योजनाएं हैं. जिसका लाभ ग्रामीणों को लेनी चाहिए. उन्होंने कहा पेंशन, आवास, गो एवं बकरी शेड, पेयजल, नाली, कुवां, तालाब निर्माण, कृषि से संबंधित, शिक्षा से संबंधित कोई भी समस्या हो वह बैठक पंजी में अंकित करें. उन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर की जाएगी. इसे भी पढ़ें : स‍िमडेगा">https://lagatar.in/simdega-police-took-out-rally-with-school-children-made-aware-of-cyber-crime/">स‍िमडेगा

: पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली रैली, साइबर क्राइम के प्रत‍ि क‍िया जागरूक

गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य

मुखिया गीता बानरा ने कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा जो भी समस्या हो उस समस्या को अविलंब लिखित रूप से दें. समस्या का समाधान होगा. इस मौके पर उप मुखिया प्रकाश साहू, वार्ड सदस्य पार्वती कटिहार, राधा नाथ महतो, पांडू मुखी, अरूप चटर्जी, सुभाष कालन्दी, सुधीर साहू, गणेश प्रधान, बीरू त्रिपाठी, सूरज कालन्दी, बाबूराम बानरा, विनय महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही