Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता गुवा रवाना, देंगे शहीदों को श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (AK Tiwari) : बंदगांव प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई व झामुमो नेता तीरथ जामुदा के नेतृत्व में गुवा रवाना हुए. सभी झामुमो कार्यकर्ता गुवा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे. इस संबंध में मिथुन गागराई ने कहा कि सभी झामुमो कार्यकर्ता शहीदों को श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि देने एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संबोधन सुनने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में गुवा में हमारे काफी साथी शहीद हुए थे. उनकी श्रद्धांजलि सभा में हम लोग उन्हें याद कर उनके सपने को पूरा करने का शपथ लेंगे. इसे भी पढ़े : ">https://lagatar.in/manoharpur-cases-snake-bite-increasing-two-patients-are-treated-in-chc/">

 मनोहरपुर : बढ़ रहे हैं सर्प दंश के मामले, सीएचसी में दो मरीज इलाजरत  

तैयार की जाएगी झारखंड के विकास व आंदोलनकारियों के हित की एक रूपरेखा

वहीं, तीरथ जामुदा ने कहा कि गुवा शहीद आंदोलनकारियों का एक पवित्र स्थान है. इसलिए हम सभी लोगों को वहां श्रद्धांजलि देने के लिए अवश्य जाना चाहिए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुवा में जो शहीद हुए हैं, उनके परिजनों को मान-सम्मान देंगे. साथ ही झारखंड के विकास और झारखंड आंदोलनकारियों के हित की एक रूपरेखा तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा कि सारा कार्यक्रम विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. बंदगांव प्रखंड के 13 पंचायत के सभी गणमान्य एवं झारखंड आंदोलनकारी तथा झामुमो नेतागण इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया राजेंद्र मेलगांडी, पहलवान महतो, सुनील लागुरी, अरूप चटर्जी, मार्टिन हेम्ब्रम, त्रिनाथ महतो, राम बोदरा, दुखन सरदार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-operation-of-habba-dabba-or-murgapada-game-in-jaitgarh/">किरीबुरू

: जैतगढ़ में हब्बा-डब्बा व मुर्गापाड़ा खेल का किया जा रहा संचालन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही