Bandgaon (AK Tiwari) : कराईकेला थाना क्षेत्र के लाण्डुपोदा पंचायत के डांगोसाई स्थित तालाब में गुरुवार को डूबने से रायबेरा गांव निवासी 49 वर्षीय बोदरो बोदरा की मौत हो गई थी. शव को मुखिया कुश पूर्ति की उपस्थिति में तालाब से निकालकर मृतक के घर पहुंचा दिया गया था. मगर रात हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया. शुक्रवार को मृतक बोदरो बोदरा के शव का गांव में अंतिम संस्कार नहीं करने दिया गया. गांव वालों ने कहा कि तालाब में भूत होने के कारण ही उसकी मृत्यु हुई है. इसलिए शव को गांव में जलाने नहीं दिया जाएगा. गांव में शव जलाने से लोगों को भी खतरा रहेगा. मुखिया द्वारा गांव के लोगों को समझाने पर भी बात नहीं बनी. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा:">https://lagatar.in/jadugoda-npcil-handed-over-the-model-of-nuclear-power-plant-to-turamdih-barc/">जादूगोड़ा:
एनपीसीआईएल ने तुरामडीह बार्क को सौंपा न्यूक्लियर पावर प्लांट का मॉडल मजबूरन मृतक के परिजनों को चक्रधरपुर श्मशान घाट ले जाकर शव का अंतिम संस्कार करना पड़ा. मालूम हो कि बंदगांव प्रखंड में आज भी काफी अंधविश्वास है. आज भी लोग बीमार पड़ने पर डॉक्टर के पास न जाकर ओझा के पास जाते हैं. यहां पर डायन भूत होने की बात सभी लोग मानते हैं. जानकारी के अनुसार बोदरो बोदरा गुरुवार की दोपहर 12 बजे रायबेरा स्थित तालाब गया था. वहां नहाने के दौरान वह डूब गया था. गुरुवार शाम को जब ग्रामीण तालाब की ओर पहुंचे तो चप्पल, कपड़ा एवं साबुन देखा. लेकिन कोई व्यक्ति नहीं दिखा. कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी उसकी खोजबीन शुरू की. देर शाम साढ़े छह बजे तालाब में तैरता हुआ एक लाश ग्रामीणों ने देखा. इसके बाद बोदरो बोदरा के परिजनों को सूचना दी गई. जहां परिजन पहुंचकर शव की पहचान की. [wpse_comments_template]

Leave a Comment