Search

 
 
 

बंदगांव : जारकी गांव में किसानों को कृषि से संबंधित दी गई जानकारी

 
Bandgaon (A K Tiwari) : कराईकेला पंचायत के जारकी गांव में कृषि को लेकर मुखिया गीता बानरा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंको एवं वीएलडब्ल्यू लाल सिंह भूमिज मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान विजय सिंह जोंको ने किसानों को फसल राहत योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, केवाईसी, केसीसी ऋण एवं कृषि से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-peace-committee-meeting-organized-in-different-police-station-areas-regarding-durga-puja/">आदित्यपुर

: दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित
उन्होंने कहा कि लोग खेती करें, सरकार उन्हें हर तरह से सहयोग करेगी. मुखिया गीता बानरा ने कहा कि खेती से ही किसानों को रोजगार उपलब्ध होगा. उन्होंने सभी किसानों से सालों भर खेती करने का अपील की. इस मौके पर बाबूराम बानरा, अजीत सामड, भगवान सामड, दम्भी हेम्ब्रम, दीनू प्रधान, सोनू प्रधान, बबलू प्रधान, बीरो बोदरा, मंगल बोदरा, चामरा होनहागा समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही