Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : लकवाग्रस्त मरीज को झामुमो नेता ने पहुंचाया अस्पताल, की आर्थिक मदद

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (AK Tiwari) : कराईकेला थाना के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नकटी पंचायत का इंदुरूवां गांव निवासी चट्टान चंपिया काफी दिनों से बीमार था. लकवा के कारण चट्टान चंपिया के एक हाथ और पैर ने काम करना बंद कर दिया था दिनों-दिन उसकी स्थिति काफी नाजुक होती जा रही थी. वहीं, परिजनों ने इसकी सूचना झामुमो नेता सुनील लागुरी को दी. जिसके बाद सुनील लागुरी ने बुधवार को नकटी के मुखिया मिथुन गागराई के साथ मिलकर चट्टान चंपिया को  अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-of-bed-in-kolhan-university-depicted-jharkhandi-culture-on-the-walls-in-painting-competition/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में बीएड के विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में दीवारों पर झारखंडी संस्कृति को दर्शाया 

जरूरत पड़ने पर विधायक से भी दिलाई जाएगी सहायता : सुनिल लागुरी

सदर अस्पताल चाईबासा में चट्टान चंपिया का सिटी स्किन व अन्य रोगों की दवा चल रही है. चट्टान की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे झामुमो नेता द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान किया गया है. सुनिल लागुरी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि किसी तरह चट्टान का जीवन बच जाए. हम लोगों की तरफ से जितनी सहायता की जा सकती है, की जाएगी. उन्होंने कहा कि इसका जीवन बचाने के लिये विधायक से भी सहायता दिलाई जाएगी. इसे भी पढ़े : दिल्ली">https://lagatar.in/firecrackers-will-also-be-banned-in-delhi-this-diwali-environment-minister-tweeted/">दिल्ली

में इस दिवाली भी रहेगा पटाखों पर बैन, पर्यावरण मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही