Search

 
 
 

बंदगांव : कराईकेला उपमुखिया ने पंचायत के राशन दुकान का किया निरीक्षण

 
Bandgaon (A K Tiwari) : कराईकेला पंचायत के उपमुखिया प्रकाश साहू ने पंचायत के बाउरीसाई के सुमती महताईन एवं लालबाजार गांव स्थित सरस्वती मां महिला मंडल जनवितरण प्रणाली की दुकान का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य का जांच किया. लाभुकों से भी राशन से संबंधित जानकारी लिये. उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीना 15 और 25 तारीख को चावल दिवस मनाया जायेगा. जिसमें सभी लाभुकों को चावल दिया जायेगा. उन्होंने कहा राशन में कोई भी दिक्कत हो तो जानकारी दें. समस्या का समाधान होगा. उन्होंने कहा सभी लाभुकों को अब समय पर राशन उपलब्ध हो रहा है. जिसका लाभ सभी ग्रामीण उठाएं. इस मौके पर पर्यवेक्षक सह सीआरपी लोखनाथ सारंगी, वार्ड सदस्य राधानाथ महतो, विनय महतो समेत काफी संख्या में लाभुक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-on-his-birth-anniversary-bjp-workers-remembered-pt-deendayal-upadhyay/">जगन्नाथपुर

: जयंती पर भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्‍याय को किया याद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही