Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : लाण्डुपदा में किसान गोष्ठी का आयोजन, सुखाड़ की स्थिति से निपटने पर हुई चर्चा

Advertisement
Advertisement
Bandgaon : बंदगांव प्रखंड के लाण्डुपदा एवं ओटार पंचायत प्रांगण में शुक्रवार को एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से लाण्डुपदा पंचायत की मुखिया कुश पुर्ति एवं ओटार पंचायत की मुखिया सुखमती जोंको उपस्थित थी. दोनों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव का विकास में कृषि का बहुत ज्यादा महत्व है. किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करना चाहिए जिससे कम खर्च में अधिक लाभ वे उठा सकते है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congress-protested-against-the-anti-people-policies-of-the-central-government/">चाईबासा

: केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

झा. सरकार ने किसानों को राहत पहुँचाने की घोषणा की

मौके पर उपस्थित प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह जनसेवक सदानन्द होता ने कहा कि राज्य में सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए झारखण्ड सरकार द्वारा किसानों को राहत पहुँचाने की घोषणा की गई है. इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अल्प वर्षा के कारण किसानों को होने वाली क्षति को कम करना है. उन्होंने बताया इसके लिए किसान वैकल्पिक खेती कर सकते है। जैसे दलहन, मूंग, उड़द, अरहर, कुल्थी, सोयाबीन, मक्का, बजरा, मूंगफली आदि की खेती ऊपरी भूमि पर होती है उसकी बुआई करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-amrit-festival-of-freedom-celebrated-in-zoology-department-of-graduate-college/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज के जूलॉजी विभाग में मना आजादी का अमृत महोत्सव

किसानों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया

एटीएम राजकुमार महतो सरकार द्वारा संचालित झारखंड सरकार की नवीनतम योजना वर्षा की कमी को देखते हुए झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रज्ञा केंद्र में करने तथा आवेदन भरने को कहा गया. गोष्टी में मुख्य रूप से उपमुखिया जोसेफ बोदरा, वार्ड सदस्य सूर्यमनी डांगिल, कृषक मित्र मनोज डांगिल तथा लीड्स के समन्वयक राजकपूर महतो ने संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही