Bandgaon : लीडस् संस्था ने फोर्ड फाउंडेशन के सहयोग से बंदगांव प्रखंड के सभी 13 पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए मंगलवार को एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. बंदगांव प्रखण्ड सभागार में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ लोकपाल अरुणाभा कर के द्वारा किया गया. इस दौरान लोकपाल ने ग्राम पंचायत से संबंधित सात विकास विभाग जिसमें कल्याणकारी विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, मनरेगा आदि के द्वारा विकास कार्यक्रम चलाने और मनरेगा के तहत रोजगार सृजित करने पर जोर दिया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-various-sports-organizations-will-meet-dc-to-organize-khel-mahakumbh/">सरायकेला
: विभिन्न खेल संगठन खेल महाकुंभ कराने के लिए मिलेंगे डीसी से
: पांच बच्चों समेत 37 मिले कोरोना संक्रमित, टेल्को क्षेत्र बन रहा हॉट स्पॉट
: विभिन्न खेल संगठन खेल महाकुंभ कराने के लिए मिलेंगे डीसी से
पंचायत प्रतिनिधियों को कर्तव्यों से कराया गया अवगत
मौके पर नवनिर्वाचित, मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, भाग-1 एवं भाग-2 के जिला परिषद सदस्य मौजूद थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी बंदगांव गिरिजानंद किस्कू ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों से अवगत करवाया. नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तियु तथा जिला परिषद ने पंचायत के विकास के कार्यों के बारे में जानकारी दी. अंत में सभी ने सर्वसम्मति से एकजुट होकर एवं साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-37-including-five-children-found-corona-infected-telco-area-is-becoming-a-hot-spot/">जमशेदपुर: पांच बच्चों समेत 37 मिले कोरोना संक्रमित, टेल्को क्षेत्र बन रहा हॉट स्पॉट
Leave a Comment