Search

 
 
 

बंदगांव : बाउरीसाईं में भारी बारिश से कई घर गिरे, मुखिया ने किया गांव का निरीक्षण

 
Bandgaon (A K Tiwari) : कराईकेला पंचायत के बाउरीसाईं गांव में भारी बारिश से सुबोध महतो का घर गिर गया. इसकी सूचना मिलने पर कराइकेला पंचायत की मुखिया गीता बानरा एवं समाजसेवी बाबूराम बानरा घटनास्थल पर पहुंचे एवं टूटे हुए तथा गिरे हुए घर का निरीक्षण किया. सुबोध महतो ने मुखिया से कहा कि अब उसके पास रहने को घर नहीं है. इसीलिए तत्काल उसे घर की आवश्यकता है. उन्होंने कहा पिछले 3 दिनों से भारी वर्षा हो रही थी. जिस कारण रविवार के दिन घर का अगला हिस्सा एवं पीछे का हिस्सा डह गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से अब इस घर में रहना मुश्किल है. मेरा अपना कोई घर भी नहीं है. इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-bjp-workers-meeting-organized-in-katin-community-building/">पटमदा

: कटीन सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

हर संभव सहायता दी जाएगी - मुखिया

मुखिया गीता बानरा ने सभी समस्याओं को जानने के बाद सुबोध महतो को आश्वासन दिया कि उसे हर संभव सरकारी मदद दी जाएगी एवं प्रधानमंत्री आवास या अंबेडकर आवास दिलाने की अनुशंसा भी की जाएगी. मुखिया गीता बानरा ने सुबोध महतो के घर के अलावा गांव में टूटे हुए एवं गिरे हुए घरों का भी निरीक्षण किया एवं सभी लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें हर संभव मदद की जाएगी. मालूम रहे कि गुरुवार से ही लगातार बारिश होने के कारण कई घर बारिश से डह गये हैं. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मुखिया को दी. सूचना पाकर मुखिया ने पंचायत का दौरा कर टूटे एवं गिरे हुए घरों का निरीक्षण किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही