Search

 
 
 

बंदगांव : शहीद स्व. देवेन्द्र माझी ऐतिहासिक स्थल से सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता गोइलकेरा रवाना

 
Bandgaon (AK Tiwari) : हुडंगदा पंचायत के लखिराम साई मतकुबेडा मैदान में स्थित शहीद स्व. देवेन्द्र माझी ऐतिहासिक स्थल से शुक्रवार को सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उप मुखिया हेमलता सरदार व ग्राम मुंडा मंगल सरदार के नेतृत्व में स्व. देवेंद्र माझी के शहादत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोइलकेरा के लिए रवाना हुए. वहीं, इस शहादत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित होंगे और शहीद देवेन्द्र मांझी को श्रद्धांजलि देगें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-tributes-paid-on-the-death-anniversary-of-martyr-devendra-majhi/">चक्रधरपुर

: शहीद देवेंद्र माझी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

अब तक क्षेत्र का नहीं हो पाया विकास : उप मुखिया 

उप मुखिया हेमलता सरदार ने कहा कि शहीद देवेंद्र मांझी ने इसी लखीरामसाई गांव से ही जल ,जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी थी. लेकिन अब तक इस क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है. उक्त गांव में बुनियादी सुविधा का अभाव है. सड़क, पानी एवं लोगों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाई है. हम लोगों की इच्छा है कि इस स्थान को एक ऐतिहासिक स्थान का दर्जा मिलने के साथ यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा भी मिले. इन सभी समस्याओं की मांग कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास रखी जाएगी. इसे भी पढ़े : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-rpf-arrested-two-absconding-warranties-and-sent-them-to-jail/">कोडरमा

: आरपीएफ ने दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सरकार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए हमारी यही एक मांग : हेमलता सरदार

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने भी जल, जंगल, जमीन एवं झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी थी. लेकिन अफसोस है कि झारखंड अलग राज्य होने के बावजूद इस गांव का विकास नहीं हो पाया है. हमें सरकार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए हमारी यही एक मांग है. इस मौके पर सुनील सरदार, दुखन सरदार, बुवाएं बोदरा, सोना राम सरदार, धनसिंह मुंडू, रुइदास सरदार, पतरस ओडेया, गोपी सरदार, सुखराम बोदरा, कृष्णा सरदार, समीर सरदार समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजुद थे. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-there-is-no-malnutrition-treatment-center-in-the-chc-built-at-a-cost-of-three-crores/">चाकुलिया

: तीन करोड़ की लागत से निर्मित सीएचसी में नहीं है कुपोषण उपचार केंद्र 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही