Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : हुडंगदा में तीन महीने से खराब जल मीनार की मरम्मत के लिए बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Bandgaon : हुडंगदा पंचायत के आदिवासी टोला में तीन महीने से खराब जल मीनार की मरम्मत करने को लेकर उप मुखिया हेमलता सरदार की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि इस सोलर आधारित जल मीनार से लोगों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल मिलता था, लेकिन यह तीन महीने से खराब है. इस जल मीनार से गांव के दर्जनों लोगों को पानी मिलता था. इसकी सूचना कई बार मुखिया एवं बीडीओ को दी गई है. लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. यह जल मीनार 5000 लीटर वाला है. पूरे गांव के लोगों को इससे लाभ मिलता था. इसलिए इसकी मरम्मत कर इसे चालू किया जाए. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-indra-yagya-started-on-the-second-day-in-mythological-chitreshwar-shiva-temple-for-rain/">बहरागोड़ा

: वर्षा के लिए पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर में दूसरे दिन भी इंद्र यज्ञ शुरू

उप मुखिया ने जलमीनार का किया निरीक्षण 

वहीं, सारी समस्या सुनने के पश्चात उप मुखिया हेमलता सरदार ने कहा कि आप लोगों की समस्या जायज है. इस समस्या का निराकरण भी होना चाहिए. इसके लिए मुखिया व बीडीओ को जानकारी देकर इस जल मीनार की मरम्मत करा दी जाएगी. बैठक के बाद ग्रामीणों व उप मुखिया ने जलमीनार का निरीक्षण भी किया. इस मौके पर वार्ड सदस्य शिला देवी, सहिया भारती देवी, राजू तांती, अभिषेक महतो, विनोद महतो, आशीष नायक, ज्योति पूर्ति, सुमिता पूर्ति, अनामी लोहार, सुक्रमणी लोहार, सविता पूर्ति समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fee-reduced-by-rs-50-in-the-enrollment-form-of-inter-in-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में इंटर के नामांकन फॉर्म में 50 रुपये शुल्क किया गया कम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही