Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : संजय नदी में गार्डवाल, सड़क व स्नान घाट निर्माण को लेकर की गई बैठक

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (A.K Tiwari) : प्रखंड के कराइकेला पंचायत के पुरनाडीह गांव में ग्रामीणों की बैठक समाजसेवी बबलू लोहार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में ग्रामीणों ने संजय नदी में गार्डवाल, सड़क एवं स्नान घाट निर्माण करने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि प्रति वर्ष नदी में बाढ़ आती है, जिस कारण जान-माल की क्षति होती है. इसलिए संजय नदी में कुलदीप तांती के घर से लेकर शिवदास कालंदी के घर तक 1500 फीट गार्डवाल का निर्माण कराया जाए. गार्डवाल की ऊंचाई लगभग 15 फीट होनी चाहिए, जिससे नदी का पानी बाढ़ के समय में भी घरों में न घुस सके. साथ ही पुरनाडीह नायक टोला से नदी तक 500 फिट सड़क व नदी में स्नान घाट बनाया जाए. स्नान घाट नहीं होने से स्नान करने एवं कपड़ा धोने में ग्रामीणों को काफी दिक्कतें होती है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-failed-to-nab-the-accused-of-extortion-and-extortion-in-shanti-nagar/">आदित्यपुर

: शांति नगर में हुई रंगदारी व छिनतई के आरोपी को पुलिस पकड़ने में विफल

विधायक व मुखिया को समस्याओं से कराया जाएगा अवगत : बबलू लोहार

वहीं, सारी समस्या जानने के पश्चात बबलू लोहार ने कहा कि विधायक सुखराम उरांव एवं मुखिया गीता बानरा को इन सभी समस्याओं से अवगत कराया जायेगा. ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो सके. उन्होंने कहा कि कुलदीप तांती के घर से शिवदास कालंदी के घर तक गार्डवाल बनना चाहिए, जिससे लोगों के घरों में बाढ़ का पानी न घुसे. बैठक में रोहित नायक, फागु नायक, अजय तांती, अजीत नायक, दीपक तांती, अमित नायक, संजय लोहरा, संदीप नायक, इटली नायक, हरि नायक, राजीव तांती, अजीत तांती, सुजीत नायक, देवानंद नायक, समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-of-12-crores-in-the-name-of-share-purchase-and-sale-from-the-proprietor-of-sakchi-life-line-nursing-home/">जमशेदपुर:

साकची लाइफ लाइन नर्सिंग होम के प्रोपराइटर से शेयर खरीद-बिक्री के नाम पर 12 करोड़ की धोखाधड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही