Search

 
 
 

बंदगांव : टेंटईपदा गांव में विकास योजनाओं को लेकर बैठक आयोजित

 
Bandgaon : हुडंगदा पंचायत के टेंटईपदा गाँव में मुखिया लक्ष्मी गागराई की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि जीप सदस्य बसंती पूर्ति उपस्थित थीं. बैठक को संबोधित करते हुए लक्ष्मी गागराई ने कहा कि गांव का विकास करना है तो गांव की समस्याओं को ग्राम सभा की बैठक में रखना और योजना को ग्राम सभा पंजी में अंकित करना होता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-devotees-thronged-the-pagodas-on-the-first-monday-of-sawan-in-karaikela/">चाईबासा:

कराईकेला में सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
उन्होंने कहा कि चाहे सड़क, नाली का निर्माण, मेढबंदी का कार्य हो या दीदीबाड़ी का काम, आंगनबाडी का निर्माण कार्य हो या पुल -पुलिया, स्नानघाट या जीर्णोद्धार से सम्बंधित कार्य इन सभी को स्वयं ग्राम सभा में उपस्थित होकर ग्राम सभा पंजी में चढ़ाने से इसका लाभ आप ले सकते हैं. जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने कहा कि जब तक आपलोग ग्राम सभा पंजी में योजनाओं को अंकित नहीं करेंगे तब तक योजना का चयन नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा पेंशन, आवास, गार्डवाल, जमीन समतलीकरण एवं बंजरभूमि में वृक्षारोपण कर आत्मनिर्भर बना जा सकता हैं. इस दौरान जनहितकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया. इस मौके पर दुबराज बोदरा, राजेश गागराई समेत काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही