Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : नकटी में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई का झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Bandgaon (A K Tiwari) : बंदगांव प्रखंड के नकटी बाजार परिसर में हुडंगदा पंचायत के उप मुखिया हेमलता सरदार के नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई का गुलदस्ता देकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह नकटी मुखिया मिथुन गागराई ने कहा कि विधायक सुखराम उरांव ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है वह मैं पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूंगा.  प्रत्येक गांव में विकास के लिए गांव गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या को चिन्हित किया जाएगा. हमारी सदा कोशिश रही है क्षेत्र का विकास हो. विधायक सुखराम उरांव के प्रयास से बरडीह ,लाडूपौदा नदी में दो पुल का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही कराईकेला से बाउरी साई तक एवं लाल बाजार से लेकर ईचाहातू तक का सड़क निर्माण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-helpless-mother-wandering-from-door-to-door-in-search-of-missing-son/">नोवामुंडी

: लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही लाचार मां

समस्याओं के समाधान में योगदान देने की मांग

मौके पर उपस्थित उपमुखिया हेमलता सरदार ने कहा प्रखंड का विकास होना चाहिए. इसके लिए मैं उम्मीद करती हूं कि विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई यहां की मूलभूत समस्या का निराकरण करने में अहम योगदान निभाएंगे. क्षेत्र में बिजली, पानी ,सड़क, नाली एवं घर घर में शौचालय, समुदायिक भवन एवं नकटी तथा कराईकेला में डॉक्टर की उपस्थिति होना अनिवार्य है. मैं उम्मीद करती हूं कि इन सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा. मौके पर ग्रामीण मुंडा बहाराम हेम्ब्रम, मल वार्ड सदस्य बेहरा बांडिंग, ललिता नायक, मानसिंह हेम्ब्रम, राम बोदरा, सोनाराम सरदार ,सुशीला सरदार, बुधराम कंडियांग, शिवकुमार गागराई, पानी सरदार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-meeting-organized-to-connect-drop-out-and-unenrolled-children-with-school/">चाईबासा

: ड्रॉप आउट एवं अनामांकित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए बैठक आयोजित

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही