Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : अनुमंडल अस्पताल में विधायक ने शुरू की “गुरुजी भोजन योजना”

Bandgaon(A K Tiwari) : झामुमो जिलाध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से गुरुजी भोजन योजना अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में शुरू की गई है. जिसका लाभ जंगलों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है. उक्त बातें झामुमो नेता सह झामुमो प्रेस प्रवक्ता तिरथ जामुदा ने कही. उन्होंने कहा विधायक सुखराम उरांव के गुरुजी आशीर्वाद योजना से हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है. अब गुरुजी भोजन योजना शुरू होने से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को अस्पताल में अच्छा भोजन निशुल्क मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-generic-drug-store-ready-but-there-is-no-trace-of-medicines/">गिरिडीह

: जेनेरिक दवा स्टोर 2 साल से बनकर तैयार, लेकिन दवाओं का कोई अता पता नहीं

अस्पताल आए मरीजों के परिवार को भोजन के लिए भटकना पड़ता है

यह योजना गरीबों के लिए बहुत ही कल्याणकारी योजना साबित हो रही है. उन्होंने कहा अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में इलाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है. दोपहर व रात में इलाज या पोस्टमार्टम के लिए आने वाले मरीज के सहयोगी को भोजन मुहैया कराया जाता है. अस्पताल की ओर से मरीज को भोजन मिलता है, लेकिन उनके साथ आए परिवार के सदस्यों को भोजन के लिए भटकना पड़ता है. शव का पोस्टमार्टम कराने आए लोगों को भी भोजन की समस्या होती है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर:">https://lagatar.in/jagannathpur-anant-chaturdashi-fast-celebrated-with-faith-and-reverence/">जगन्नाथपुर:

आस्था व श्रद्धा से मनाया गया अनंत चतुर्दशी व्रत

बंदगांव प्रखंड के लोगों के लिए वरदान है "गुरुजी भोजन योजना"

इन्हीं परेशानियों को देखते हुए गुरुजी भोजन योजना की शुरूआत विधायक सुखराम उरांव ने की है. बंदगांव प्रखंड के घने जंगलों में रहने वालों लोगों के लिए यह योजना बरदान साबित हो रही है. शुक्रवार को तिरथ जामुदा, तुराम सामाड़, राजेंद्र मेलगाण्डी, सूरज खंडाईत, कमल प्रधान और कृष्णा मुखी की उपस्थित में गुरुजी आशीर्वाद योजना के तहत भोजन वितरण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही