Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : सांसद ने सामुदायिक शौचालय का नया पानी टंकी उपलब्ध कराया

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (A K Tiwari) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव बाजार में सामुदायिक शौचालय का पानी का टंकी विगत कुछ दिनों से टूट गया था. जिससे टंकी में पानी का ठहराव नहीं हो पा रहा था. पानी लगातार रिसने के कारण टंकी में पानी जमा नहीं हो पा रहा था. यात्रियों एवं ग्रामीणों को इससे बेहतर ढंग से पानी उपलब्ध नहीं हो पा रही थी. ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत भी की थी. इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जादोराय मुंडारी को मिला. इसके बाद कांग्रेस के बंदगांव प्रखंड के टीम ने शौचालय का निरीक्षण किया.
इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-tata-steel-foundation-dedicates-new-building-to-dhableshwar-high-school-in-deojhar/">नोवामुंडी

: टाटा स्टील फाउंडेशन ने देवझर में धाबलेश्वर हाई स्कूल को नया भवन किया समर्पित

नहाने-धोने व शौच के लिए होती थी दिक्कत

शौचालय निरीक्षण के बाद इसकी सूचना उन्होंने सांसद गीता कोड़ा को दी. सांसद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अविलंब नया पानी टंकी उपलब्ध कराया. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जादो राय मुंडारी ने कहा कि अब लोगों को बेहतर ढंग से पानी मिल पाएगा. उन्होंने कहा पहले पानी सही ढंग से उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को नहाने धोने एवं शौच के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता था. मालूम हो कि पिछले दीन आंधी तूफान आने के कारण शौचालय का टंकी क्षतिग्रस्त हो गया था. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-tet-pass-unemployed-landed-on-the-road-in-patna-jammed-police-lathi-charged/">बिहार

: पटना में TET पास बेरोजगार सड़क पर उतरे, लगा जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस अवसर पर ये लोग थे शामिल

इस मौके पर बंदगांव मुखिया करम मुंडारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जादोराय मुंडारी, बीस सूत्री अशीशन हपगड़ा, अवीनाश मुंडारी, प्रखंड उपाध्यक्ष राहुल सिंह, सिकंदर मछुआ, युवा प्रखंड अध्यक्ष रवि मुंडारी आदि मौजूद थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही