Search

 
 
 

बंदगांव : नकटी व पोंगड़ा में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर 18वीं वर्षगांठ मनाने की अपील की

 
Bandgaon (AK Tiwari) : पश्चिम सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कराईकेला थाना के नकटी एवं पोंगड़ा समेत कई जगहों पर माओवादी नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की है. नक्सली 21 से 27 सितंबर तक अपना 18वां वर्षगांठ मना रहे हैं. वहीं, सूचना मिलते ही कराईकेला पुलिस ने शुक्रवार सुबह 4 बजे ही घटनास्थल पर पहुंचकर सभी पोस्टर जब्त कर लिए हैं. नक्सलियों द्वारा लगाए पोस्टर में 21 से 27 सितंबर तक 18वीं वर्षगांठ मनाने की अपील की गई है. नक्सली क्षेत्र में लगातार की जा रही पोस्टरबाजी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-case-registered-against-13-people-in-raiding-campaign-against-illegal-electricity-connection/">पटमदा

: अवैध बिजली कनेक्शन के खिलाफ छापामारी अभियान में 13 लोगों पर मामला दर्ज

दो दिन पूर्व ही चाईबासा में करीब एक दर्जन बैनर के साथ फेंके मिले थे पोस्टर 

दो दिन पूर्व ही चाईबासा इलाके में भी करीब एक दर्जन बैनर के साथ काफी संख्या में पोस्टर फेंके मिले थे. पोस्टर में लिखा है नई शिक्षा नीति नई बोतल पर पुरानी शराब है. सर्वसुलभ, मुफ्त, समान और रोजगारोन्मुख शिक्षा की व्यवस्था करें. 44 लेबर कानून पूंजीपतियों के हित में और मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड में बदलने के विरोध में मजबूर किसान एकताबद्ध होकर आंदोलन करें. मानवाधिकार समाजिक, कार्यकर्ताओं, वकीलों एवं पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाकर फासीवादी हमले के खिलाफ जन प्रतिरोध आंदोलन का निर्माण व तेज करें. विदित हो कि भाकपा माओवादी संगठन 21 से 27 सितंबर तक 18वीं वर्षगांठ मना रहा है. संगठन स्थापना की वर्षगांठ को लेकर माओवादियों ने सक्रियता बढ़ा दी है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-model-school-building-made-of-2-98-crores-turned-into-ruins/">बहरागोड़ा

: 2.98 करोड़ से बना मॉडल स्कूल भवन खंडहर में तब्दील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही