Search

 
 
 

बंदगांव : रोंटोवाबेड़ा में सांसद के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

 
Bandgaon(AK. Tiwari) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सावनियां पंचायत के रोंटोवाबेड़ा में बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जादोराय मुंडारी एवं सावनियां पंचायत मुखिया रजनी पुष्पा मुंडारी ने फीता काट कर संयुक्त रूप से किया. मौके पर जादोराय मुंडारी ने कहा कि सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है . उन्होंने कहा कि दो महीने से अधिक समय से यहां पर बिजली का ट्रांसफार्मर खराब था. लोगों को बिजली के बिना काफी दिक्कत हो रही थी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-people-did-rail-road-jam-in-khemasholi-demanding-to-include-kudmi-caste-in-st/">चाकुलिया

: खेमाशोली में लोगों ने किया रेल चक्का जाम, कुड़मी जाति को एसटी में शामिल करने की कर रहे मांग 

ग्रामीणों की समस्या का होगा निदान

ग्रामीणों की समस्या से सांसद को अवगत कराया गया. इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग से बातचीत कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. उन्होंने कहा कि सांसद गीता कोड़ा द्वारा बंदगांव प्रखंड की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधर पर हो रहा है. कहीं भी कोई समस्या हो जानकारी दें समस्या का निदान होगा. इस मौके पर बंदगांव मुखिया करम सिंह मुंडी, 20 सूत्री सदस्य अशीशन हपदगड़ा ,प्रखंड उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह , युवा प्रखंड अध्यक्ष रवि मुंडारी,नमन हपदगड़ा, रोबिशन हपदगड़ा,सनिका मुंडरी,बबूलु बोदरा, ग्राम मुंडा सागर मुंडू, कालयन हांडी फुर्ती एवं समस्त ग्राम वासियों उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-women-becoming-self-sufficient-by-producing-mushrooms/">किरीबुरू

: मशरूम का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही