Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : कराईकेला में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Advertisement
Advertisement
Bandgaon : पश्चिमी सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी.  बंदगांव प्रखंड के मंदिरों और शिवालयों में भक्तों में उत्साह और रौनक देखने को मिला. सुबह पौ फटने के साथ ही हर शिवालय के पट खुले. तो शिव भक्तों की भीड़ भी भगवान शिव की पूजा एवं उपासना के लिए उमड़ पड़ी. चारों ओर बाबा भोलेनाथ के भजन गुंजायमान थे. इस दौरान बोल बम और हर हर महादेव का नारा लगाते भक्त दिखाई दिए. खास कर देर शाम तक आहार बांध स्थित शिवालय में भक्तों की काफी भीड़ देखी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-worshiped-in-the-ancient-shiva-temple-of-baridih-anointed-with-water-and-milk/">जमशेदपुर:

सरयू राय ने बारीडीह के प्राचीन शिव मंदिर में की पूजा अर्चना, जल व दूध से अभिषेक किया

सुख-समृद्धि के साथ निरोगी काया का मांगा आशीर्वाद

इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग, महिलायें व युवक-युवतियाँ नीलकंठ महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करते नजर आए. कोई जलाभिषेक तो कोई दुध का अभिषेक करता दिखा. जबकि कई शिव मंदिर में पुजारी के मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर की खास पूजा-अर्चना की गई. जहां कई भक्तगण सपरिवार शामिल हुए और भगवान शिव से सुख-समृद्धि के साथ निरोगी काया का आशीर्वाद मांगा. पुरनाडीह शिव मंदिर, आहार बांध शिवालय समेत अनेक शिवालय में हजारों की संख्या में भक्तों ने पूरी आस्था के साथ पूजा अर्चना किया. बहुत सारे शिवालय में भंडारा का भी आयोजन किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही