Search

 
 
 

बंदगांव : सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

 
Bandgaon : कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लगातार पूछताछ किये जाने से कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है. इसका लगातार विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला कांग्रेस के बैनर तले चाईबासा मुख्यालय के समक्ष धरना सह प्रदर्शन किया गया. उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिये कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह बंदगांव से अपने समर्थकों के साथ चाईबासा रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधु कोड़ा एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबर राय चौधरी से मुलाकात की उसके उपरांत धरना-प्रदर्शन में भाग लिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-excellent-performance-of-children-of-dav-public-school-guava-in-cbse-12th-board/">नोवामुंडी

: सीबीएसई 12वीं बोर्ड में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को प्रताड़ित कर रही ईडी : रमेश सिंह

इस मौके पर रमेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि लगातार बिना किसी तथ्य के केंद्र सरकार के दवाब में ईडी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है. केंद्र सरकार लगातार सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा. इस मौके पर बंदगांव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यदुराय मुंडा एवं युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रवि मुंडरी समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही