Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : यात्री सेवा समिति के सदस्यों ने भाजपा नेत्री मालती गिलुवा से की मुलाकात

Bandgaon : यात्री सेवा समिति के सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी एवं जयंती लाल जैन ने शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत रेल संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया. यात्री सेवा समिति के सदस्यों ने पैसेंजर ट्रेनों के पुनः परिचालन एवं वर्तमान समय में चल रहे ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों में ठहराव के विषय में चर्चा की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु:">https://lagatar.in/kiriburu-dattopant-thengadi-remembered-on-the-foundation-day-of-bharatiya-mazdoor-sangh/">किरीबुरु:

भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर याद किए गए दत्तोपंत ठेंगड़ी
दोनों सदस्यों ने इन समस्याओं को बोर्ड की बैठक में रखकर समस्याओं का हल निकलवाने की बात कही. इससे पूर्व यात्री सेवा समिति के सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी एवं जयंती लाल जैन ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद स्व० लक्ष्मण गिलुवा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर मुख्य रूप से पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय, चाईबासा नगर प्रभारी शेष नारयण लाल, अमित गिलुवा, राम कोड़ा, जोशेफ हपतगड़ा, प्रशांत साव एवं श्रीमती देवी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-a-batch-of-thousands-of-kavadis-carrying-water-from-bed-vyas-left-for-mahadev-sal-baba-dham/">मनोहरपुर

: बेदव्यास से जल लेकर हजारों कावड़ियों का जत्था महादेव साल बाबा धाम के लिए रवाना

एक कार्यक्रम में पहुंचे थे समिति के सदस्य

दरसअल देश के स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे "आजादी के अमृत महोत्सव" मनाया जा रहा है. इसी को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप से यात्री सेवा समिति के सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी एवं जयंती लाल जैन चक्रधरपुर पहुंचे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही