Search

 
 
 

बंदगांव : बाजार से पुलिस ने तीन पीएलएफआई नक्सलियों को किया गिरफ्तार

 
Bandgaon : बंदगांव थाना प्रभारी विकास कुमार ने बंदगांव बाजार में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया. इसमें पुलिस ने 3 पीएलएफआई नक्सलियों को पकड़ने में सफलता पाई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पीएलएफआई के कुछ सक्रिय सदस्य बंदगांव बाजार में दुकान वालों से रंगदारी लेने आए हैं. सूचना के बाद पुलिस ने नक्सलियों को पकड़ने के लिए तत्काल एक टीम का गठन किया. थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया और बंदगांव बाजार में छापामारी की. छापामारी के क्रम में 3 पीएलएफआई नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सली में बंदगांव थाना के कटवा गांव निवासी मंदरु बोदरा उर्फ जोटो, फगुवा बोदरा उर्फ हेटो एवं बंदगांव थाना के ईटी गांव निवासी दुमसी बोदरा है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-madhusudan-das-rewarded-for-block-level-teacher-award/">मझगांव

: प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए पुरस्कृत किए गए मधुसूदन दास
कुछ पीएलएफआई के संदिग्ध सदस्य भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अभियुक्त एवं भागे हुए अभियुक्तों के विरुद्ध बंदगांव थाना में भादवि और 17 सीएलए एक्ट की सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज किया गया. गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को मंडल कारा चाईबासा भेज दिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो जिंदा गोली, एक बटन वाला चाकू और दो पीएलएफआई का लेवी से संबंधित पर्चा जब्त किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मालूम हो कि बंदगांव प्रखंड में पीएलएफआई नक्सलियों के खिलाफ़ पुलिस बराबर सर्च अभियान चलाती रहती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही