Search

 
 
 

बंदगांव : पुलिस ने अफीम के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार

 
Bandgaon (A K Tiwari) : पुलिस अधीक्षक के निर्देश से बंदगांव पुलिस पीएलएफआई नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी. अभियान के दौरान छापामारी दल ने लौटने के क्रम में ग्राम सुंडिंग के पास दो युवक को घूमते देखा. पुलिस ने दोनों की तलाशी ली. दोनों के पास से अफीम मिला. पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मिथलेश कुमार साव (32) ग्राम- बेलगड्डा, थाना सिमरिया, जिला- चतरा तथा दूसरा परमेश्वर महतो (30) ग्राम- इहे, थाना- मुरहू का रहने वाला बताया. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-government-organizes-program-at-your-door-in-borio-bazar-panchayat/">साहिबगंज

: बोरियो बाजार पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
पुलिस ने बंदगांव थाना में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार परमेश्वर महतो का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. वह खूंटी थाना से लूट एवं आर्म्स एक्ट के केस में जेल जा चुके है. एक अन्य मामले में पुलिस ने आरोपी डेमन कंडुलना (19) ग्राम केड़के, थाना- बंदगांव को उसके घर से गिरफ्तार किया है. छापेमारी टीम में अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, सतीश कुमार, अविनाश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही