Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : रेंगरा जंगल में नक्सली मिसिर बेसरा गुट से पुलिस की मुठभेड़

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (AK Tiwari) : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ बुधवार को टोंटो थाना अंतर्गत रेंगरा के जंगल में हुई. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के बंकर को ध्वस्त कर दिया. वहां से दैनिक उपयोग में आने वाले कई सामान जब्त किया गया है. नक्सलियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-loss-to-customers-due-to-poor-quality-department-inactive/">बोकारो:

घटिया बटखारा से ग्राहकों को हो रहा नुकसान, विभाग निष्क्रिय

मिसिर बेसरा किसी घटना को अंजाम देने की बना रहा था योजना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/TONTO-NXALI-2.jpg"

alt="" width="800" height="445" /> जिले के एसपी आशुतोष शेखर को सूचना मिली थी कि एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगरा के जंगल अपने दस्ते के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. इसके बाद जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने सर्च अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-raided-in-haryana-and-chhakna-two-arrested-with-foreign-liquor/">जमशेदपुर

: आबकारी विभाग का हरिणा व छकना में छापा, विदेश शराब के साथ दो गिरफ्तार

कुचाई के ट्राई जंक्शन में दो नक्सली मारे गए थे

सरायकेला जिले के कुचाई थाना अंतर्गत जोमरो-झाझरा क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच बीते दो सितंबर को अहले सुबह मुठभेड़ हुई थी. जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए थे. पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके से एक हथियार को भी बरामद किया था. यह मुठभेड़ एक करोड़ के इनामी नक्सली आनल दा के दस्ते के साथ हुई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही