Search

 
 
 

बंदगांव : रोशनी के त्योहार की तैयारी पूरी, 24 को है दीपावली

 
Bandgaon (Akash Kumar Tiwari) : रोशनी का पर्व दीपावली को लेकर बंदगांव एवं कराईकेला बाजार जगमग हो चुका है. घरों को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिक सामानों से बाजार पट गई है. कोरोना की मार से काफी हद तक मुक्ति मिलने के बाद इस वर्ष बाजार गुलजार होने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं. त्योहार की तैयारी को लेकर बाजार में चहल-पहल काफी बढ़ गई है. मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की विभिन्न डिजाइनों के मूर्तियों से बाजार सज गया है. कुल मिलाकर बाजार में भी उत्सव-सा माहौल है. घरों को सजाने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक आकर्षक कैंडल सजे हैं. इसमें कागज और मोतियों से बने कैंडल लोगों को खूब लुभा रहे हैं. रंग-बिरंगी मोमबत्तियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं. हर कोई दीपावली की खरीदारी में मशगूल हैं. बाजारों में जमकर खरीदारी की जा रही हैं. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-voter-list-published-at-polling-stations-in-view-of-municipal-elections/">सरायकेला

: नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची प्रकाशित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही