Search

 
 
 

बंदगांव : आर्थिक तंगी के कारण कैंसर से जूझ रही पुष्पा सोय इलाज कराने में है असमर्थ

 
Bandgaon : पश्चिम सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेबो की रहने वाली युवती पुष्पा सोय आर्थिक तंगी के कारण अपने पैर की हड्डी में हुए कैंसर का इलाज नहीं करा पा रही है. वह बीमारी के कारण चलने-फिरने में भी असमर्थ है. इसकी जानकारी मिलने के बाद सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता टेबो पहुंचे. उन्होंने पुष्पा सोय से मिलकर बातचीत की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज कराया जाता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jmm-will-celebrate-world-tribal-day-on-a-large-scale-on-august-9-program-will-be-held-at-gandhi-maidan/">चाईबासा

: झामुमो वृहद स्तर पर 9 अगस्त को मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस, गांधी मैदान में होगा कार्यक्रम
पुष्पा सोय पैर की हड्डी में हुई कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. वह पिछले चार वर्षों से सरकार से मदद की आस लगाये बैठी है. चार वर्ष पहले पुष्पा की बीमारी शुरू हुई जो समय के साथ बढ़ती चली गई. अब वह चलने फिरने में असमर्थ है, जिससे उसे अपने दैनिक कार्यों को पूर्ण करने में काफी समस्या होती है. पैसों की कमी के कारण वह अपना इलाज भी नहीं करा पा रही है. सरकारी मदद से इलाज की आस लिए वह कुछ माह पहले जिला के सिविल सर्जन से भी मिली थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-short-story-recitation-competition-organized-in-womens-college-on-munshi-premchand-day/">चाईबासा

: मुंशी प्रेमचंद दिवस पर महिला कॉलेज में लघु कथा पाठ प्रतियोगिता आयोजित
लेकिन अबतक उसका इलाज नहीं हो पाया. उसे अबतक एक ट्राईसाईकिल भी नहीं मिली है. उसे सरकार से मदद की आशा है, जिससे उसका इलाज हो सके और वह भी सामान्य जिंदगी जी सके. सदानंद होता ने उसे हर तरह की मदद प्रदान करने व इलाज कराने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही