Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : साहू टोला हरि मंदिर के समीप का आरसीसी पुलिया टूटा, हो रही है दुर्घटना

Bandgaon : कराईकेला पंचायत के साहू टोला हरि मंदिर के समीप आरसीसी पुलिया धंस जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है. पिछले दिनों ही 407 पिकअप वाहन पलटते-पलटते बचा. पुलिया में गाड़ी का चक्का फंस जाने के कारण कई घंटाें तक आवागमन ठप रहा. ग्रामीणों के काफी प्रयास करने के बाद वाहन को निकाला जा सका है. इसे भी पढ़े : द्रौपदी">https://lagatar.in/draupadi-murmu-takes-oath-as-the-president-becomes-the-15th-president-of-the-country/">द्रौपदी

मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली,देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनीं

जल्द से जल्द कराया जाए पुलिया का निर्माण 

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह बीस सूत्री सदस्य महेश प्रसाद साहू, तेली समाज के वरिष्ठ नेता राजीव साहू एवं सचिन साहू ने सरकार से मांग की है कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द यहां पुलिया का निर्माण किया जाए. महेश साहू ने कहा कि पुलिया निर्माण के लिए बिस सूत्री की बैठक में व बीडीओ को भी जानकारी दिया गया है. लेकिन अब तक पुलिया निर्माण की दिशा में कोई कार्य नहीं हो पाया है. अगर जल्द ही इस पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो कराईकेला से ओटार जाने वाला मुख्य सड़क अनिश्चितकालीन के लिए स्वतः बंद हो जाएगा. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kumbhakar-samaj-protested-by-holding-a-meeting-regarding-the-increase-in-holding-tax/">आदित्यपुर

: कुंभकार समाज ने होल्डिंग टैक्स वृद्धि को लेकर बैठक कर जताया विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही