Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : नकटी में ग्रामीण जलापूर्ति योजना शुरू, एक सितंबर से 2 रुपए प्रतिदिन लगेगा शुल्क

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (A. K. Tiwari) : नकटी में बने 14 करोड़ की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य दो महीना पूर्व संपन्न हो चुका है. 2 माह से लोगों को सुबह शाम पानी मिलना शुरू हो गया है. कनेक्शन के बावजूद जीन लाभुकों के घर पर पानी नहीं मिल रही थी उसका भी मरम्मति कर दी गयी है. सितंबर माह से प्रति लाभुक को प्रत्येक दिन 2 रुपये के हिसाब से प्रत्येक महीना में भुगतान करना होगा. उक्त बातें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मंडल ने कही. उन्होंने कहां की एक उपभोक्ता प्रत्येक दिन 2 रुपये के हिसाब से प्रतिमाह जल सहिया को पानी के बील का भुगतान करेगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-dr-deepak-kumar-manjhi-became-the-medical-officer-in-charge-of-ichagarh/">चांडिल

: डॉ.दीपक कुमार मांझी बने ईचागढ़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

तीन पंचायत में दो हजार उपभोक्ताओं को दिया गया है पानी का कनेक्शन

तीन पंचायत नकटी, हुडंगड़ा तथा कराईकेला में लगभग दो हजार से ज्यादा उपभोक्ता को पानी के लिए कनेक्शन दिया गया है. अलग-अलग तीन पंचायत के जलसहिया द्वारा प्रतिमाह उपभोक्ताओं से बिल संग्रह किया जाएगा. प्रभु दायल मंडल ने कहा कि कराईकेला में जल सहिया नहीं है इसलिए मुखिया से आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द जल सहिया का गठन कर लें ताकि सितंबर 1 तारीख से लाभुकों से पैसा संग्रह कर सकें. उन्होंने यह भी कहा कि जिन लाभुकों के घर में पानी का कनेक्शन दिया गया है उसका देखभाल लाभुक ही करेगा. अगर पाइप कनेक्शन में किसी तरह की खराबी होती है तो विभाग उसका मरम्मति करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही