Search

 
 
 

बंदगांव : राइफल से मैगजीन अनलोड करने के दौरान चली गोली, एक जवान घायल

 
Bandgaon (A K Tiwari) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सली अभियान में लगे एसटीएफ जवान करण कुमार दास राइफल से मैगजीन अनलोड करने के दौरान चली गोली से घायल हो गए. यह घटना रविवार शाम की है. घटना कराईकेला स्कूल में घटी. गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान करण के पास भागते पहुंचे जहां उन्हें लहूलुहान हालत में पाया. इसके बाद तत्काल जवान को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-deadly-high-tension-wire-hanging-on-the-road-in-nayagaon-people-upset/">मझगांव

: नयागांव में सड़क पर झूल रहे जानलेवा हाईटेंशन तार, लोग परेशान
बताया जा रहा है कि पैर के तलवों में गोली लगी है जो आर-पार हो गई है. इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सली अभियान के दौरान जवान मैगजीन को खाली कर रहा था तभी अचानक गोली चल गई. जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर किया गया है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही