Search

 
 
 

बंदगांव : प्रत्येक विद्यालय में 15 जुलाई तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाए : बीईईओ

 
Bandgaon : करायकेला बुनियादी विद्यालय में गुरु गोष्टी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद अकेला ने किया .गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीईईओ अकेला ने कहा कि एक से 15 जुलाई तक प्रत्येक विद्यालय में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा . इसमें कोई भी बच्चा अनामांकित नहीं रहे इसका ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को विधालय में नामांकन कराना है. जिन विद्यालयों का किचन सेट खराब स्थिति में है या मरम्मत किया जा सकता है उसकी सूची अविलंब जमा करें. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-residents-upset-due-to-mosquito-outbreak-blocked-drains-became-the-main-reason/">सरायकेला

: मच्छरों के प्रकोप से शहरवासी परेशान, अवरुद्ध नालियां बनी मुख्य कारण

बच्चों व शिक्षकों को वैक्सीन लेना है अनिवार्य 

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन का महा अभियान चल रहा है. इसमें 12 वर्ष से सभी बच्चों को एवं शिक्षकों को वैक्सीन लेना  अनिवार्य है.  जिन विद्यालयों में खेल मैदान नहीं है वहां के बच्चे नजदीक के मैदान में भी खेल खेलें.  प्रत्येक विद्यालय में शारीरिक शिक्षा कार्यक्रम चलाना है . 11 साल से 14 वर्ष के बालिका को आकांक्षी योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों से लाभ दिलाना है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-worker-woman-dies-after-being-hit-by-vehicle-relatives-demand-compensation-from-transporter/">आदित्यपुर

: वाहन की चपेट में आकर कामगार महिला की मौत, परिजनों ने ट्रांसपोर्टर से की मुआवजे की मांग 

ये थे उपस्थित

ई विद्या वाहिनी में शिक्षक तथा छात्रों की उपस्थिति दर्ज करानी है. छह वर्ष से कम उम्र वाले बच्चे का नामांकन क्लास वन में नहीं करना है . इस मौके पर बीआरपी पुष्पा सांडिल, सीआरपी लोकनाथ सारंगी , संजीव कुमार मंडल , सत्यनारायण प्रधान समेत सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही