Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : टेबो पंचायत के मुखिया ने चावल दिवस पर पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (AK Tiwari) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेबो पंचायत के लोटा में स्थित अब्राहम सोय के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान में रविवार को मुखिया शीलवंति ओड़िया व समाजसेवी मंगरा ओड़िया ने चावल दिवस के मौके पर निरीक्षण किया. मुखिया ने लाभुकों को जानकारी देते हुए कहा कि यह लाभ अति गरीबी में पल रहे असहाय परिवार के लिए सरकार दे रही है. उन्होंने कहा कि किसी को राशन मिलने में कोई परेशानी हो तो मुझसे मिलें, समस्याओं का समाधान होगा. टेबो पंचायत भवन में आकर अपनी व क्षेत्र की कोई भी समस्या हो उसकी लिखित जानकारी दें. जिससे समस्या का समाधान हो सके. इस मौके पर पूर्व मुखिया जोहन बोदरा, बिमल बोदरा, सिंहराय बोदरा, अभिराम नाग, उन्मूलन सोय समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rally-out-on-world-pharmacy-day-made-common-people-aware/">आदित्यपुर

: वर्ल्ड फार्मेसी डे पर निकली रैली, आम लोगों को किया जागरूक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही