Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : सोलर प्लांट लगाने का नहीं हुआ फायदा, ग्रामीण अंधेरे में काट रहे रात

Bandgaon (A K Tiwari) : नकटी पंचायत के कुरजुली गांव में पिछले दो माह से सोलर पावर प्लांट खराब होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. इसके साथ ​ही इस क्षेत्र में जलमीनार भी खराब पड़े हुए है. ग्रामीणों ने इस समस्या से कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया परंतु इस समस्या का समाधान नहीं निकला. इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को समाजसेवी विजय दोंगो के नेतृत्व में गांव में  ग्रामीणों ने एक बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से उप मुखिया पराई गागराई उपस्थित थी. समाजसेवी विजय दोंगो ने कहा कि जिस उद्देश के साथ सोलर पावर प्लांट का गांव में निर्माण किया गया है, उसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. पिछले दो माह से सोलर प्लांट खराब होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-party-workers-and-office-bearers-paid-tribute-to-ajsu-leader-bhola-mahto/">मनोहरपुर

: आजसू नेता भोला महतो को पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि 

विधायक व डीसी को समस्या से अवगत कराएंगे ग्रामीण

इधर बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि इस पर संज्ञान लेने के लिए कोई नहीं है. शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है और जंगली जानवर के कारण ग्रामीण दहशत में रहते है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सोलर प्लांट व जलमिनर की मरम्मत नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. इधर, सारी समस्याओं से अवगत होने के बाद बैठक उप मुखिया पराई गागराई ने कहा कि लाखों रुपये खर्च कर सरकार द्वारा सोलर आधारित पावर प्लांट का निर्माण कराया गया है. लेकिन ग्रामीण अंधेरे में है. सोलर प्लांट मरम्मती को लेकर विधायक सुखराम उरांव तथा उपायुक्त से मांग की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से राधेश्याम गागराई, दामू गागराई, नंदलाल कोड़ा, बुरूंदा सुंडी, रामराय सुंडी, नारा बानरा, सेलाय जोंकों, मानसिंह गागराई समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-masses-of-devotees-gathered-in-the-farewell-ceremony-of-maa-durga/">जगन्नाथपुर

: मां दुर्गा की विदाई समारोह में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही