Search

 
 
 

बंदगांव : बरडीह बालपोस मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न

 
Bandgaon (A K Tiwari) : बरडीह बालपोस मैदान में किसान क्लब बरडीह के सौजन्य से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़ एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, मुखिया कुश पूर्ति, पंचायत समिति सदस्य मंगल बोदरा उपस्थित थे. फाइनल मुकाबला रोलाडीह एफसी क्लब एवं महाकाल एफसी बाईसाई के बीच खेला गया. निर्धारित समय में किसी भी टीम के तरफ से गोल नहीं कर पाने के कारण मैच का निर्णय पेनाल्टी सूटआउट के किया गया. पेनाल्टी सूटआउट में रोलाडीह एफसी क्लब टीम विजेता बनी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dto-conducts-vehicle-check-operation-in-marine-drive-four-blacklists-standing-in-no-parking/">जमशेदपुर

: डीटीओ ने मरीन ड्राईव में चलाया वाहन जांच अभियान, नो पार्किंग में खड़े चार ब्लैकलिस्ट

विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित

वहीं उपविजेता महाकाल एफसी बाईसाई बना. महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में डोमरा एफसी क्लब को प्रथम स्थान मिला एवं 40 प्लस के फुटबॉल खेल में प्रथम सुपर फोर्टी सीकेपी एवं दूसरा स्थान सेवा सदन पूनियां की टीम को मिला. सभी विजेता एवं उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि शशिभूषण सामड़ एवं विशिष्ट अतिथि विजय मेलगांडी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर पूर्व विधायक शशि भूषण सामड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए फुटबॉल खेल काफी लोकप्रिय खेल है. उन्होंने कहा कोल्हान में बहुत अच्छे-अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं. उन सभी खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-road-construction-agency-jardcl-is-guilty-of-road-accident-morcha/">आदित्यपुर

: सड़क दुर्घटना की दोषी है सड़क निर्माण एजेंसी जेएआरडीसीएल- मोर्चा

खेल के माध्यम से भी खिलाड़ी अपनी जिंदगी बेहतर बना सकते हैं - विजय मेलगांडी

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया है. यहां पर पश्चिम सिंहभूम जिला के अलावे सरायकेला खरसावां तथा टाटा के फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया है. सभी खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेला और विजेता बने. हम आशा करते हैं कि इस तरफ खिलाड़ी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर अपना भविष्य बनाएं. विजय मेलगांडी ने कहा कि खिलाड़ियों ने खेल में अच्छा प्रदर्शन किया है. खेल के माध्यम से भी खिलाड़ी अपनी जिंदगी बेहतर कर सकते हैं. खिलाड़ियों को हर सम्भव मदद की जाएगी. टूर्नामेंट के आयोजक में मुख्य रूप से रायसिंह दिग्गी, सुनील सामड़, जेम्स गागराई, अभिमन्यु प्रामाणिक, चमरू गागराई समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही