Search

 
 
 

बंदगांव : नकटी में ओत गुरु कोल लाको बोदरा को दी गई श्रद्धांजलि

 
Bandgaon (A K Tiwari) : बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत भवन परिसर में सोमवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं बारंग क्षिति लिपि के विद्याथिर्यों ने कोल लाको बोदरा का जयंती धूमधाम एवं उत्साह पूवर्क मनाया. कायर्क्रम में मुख्य अतिथि आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्णा चन्द बोदरा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई,जीप सदस्य बसंती पूर्ति एवं झामुमो नेता श्याम गागराई ,लान्डूपोदा मुखिया कुश पूर्ति उपस्थित थे. कायर्क्रम का शुभारंभ दियुरी मांगता के नेतृत्व में सामुहिक उपवास रह कर पूजा अचर्ना एवं कोलगुरू लाको बोदरा के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-molested-outside-sdo-office/">जमशेदपुर

: एसडीओ ऑफिस के बाहर महिला से छेड़खानी
वहीं समिति के लोगों ने सभी अतिथियों को एवं मानकी मुण्डा तथा समाज के कलाकार को समजिक परपंरा के तहत पगडी पहनाकर व गुलदस्ता भेट कर सम्मानित किया . मौके पर विधायक मुख्य अतिथि कृष्णा चन्द बोदरा ने कायर्क्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोल गुरू लाको बोदरा हो भाषा वांरागक्षीति लिपी के जनक थे. इन्ही के कारण ही आज आदिवासीयों की भाषा और लिपी है. वतर्मान सरकार भी भाषा को प्राथमिकता दे रही है. विजय मेलगांडी एवं मिथुन गागराई ने कहा कि लोगो की पहचान अपनी भाषा व सांसकृति से होती है.हमें अपनी भाषा एवं संस्कृति को बचाये रखने की जरूरत है.उन्होंने कहा हमें अपनी भाषा को जीवित रखने के लिए बोलचाल एवं सभी कार्यक्रम स्थानीय भाषा मे ही करनी है.उन्होंने कहा आदिवासी बहुल गांव के विद्यालयों में हो भाषा की पढ़ाई होनी चाहिए. जिससे हमारी भाषा बचा रह सके.जिसके उपरातं सांस्कृतिक कायर्क्रम का आयोजन किया गया. जिसमें समाज के कलाकारों, छात्र छात्राओं द्वारा सामुहिक नृत्य, एकल गीत, सामुहिक गीत आदी प्रस्तुत किया गया. कायर्क्रम का संचालन बुद्वदेव गागराई व मांगता गागराई ने किया. मौके पर मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष बहराम हेम्ब्रम, बुद्धदेव गागराई,मांगता गागराई, मुन्ना बोयपाई, गोंडो पूर्ति,डेविड गागराई, सुरेंद्र पूर्ति, प्रकाश बंकिरा, ज़ुरा गागराई, सोगल गागराई समेत काफी संख्या में समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही