Search

 
 
 

बंदगांव : नकटी में विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि

 
Bandgaon : नकटी बाजार में विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज ने धूमधाम के साथ मनाया. इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.  आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी मांगता गागराई ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष नौ अगस्त को पूरी दुनिया में विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोग विश्व आदिवासी दिवस मनाते हैं.   आदिवासी समाज द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन होता है. इसमे अपनी सभ्यताओं और रीति-रिवाजों के उत्सव के रूप में मनाते हुए सामूहिक रूप से खुशियों का इजहार करते हैं . इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhums-team-became-the-champion-of-the-state-level-subroto-cup-football-tournament/">चाईबासा

: पश्चिम सिंहभूम की टीम राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट की बनी चैंपियन

आदिवासी समुदाय के लोग विशिष्ट प्रकार का लगाते है झंडा

उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय प्रकृति पूजक होते है. इस खुशी के मौके पर प्रकृति में पाये जाने वाले सभी जीव, जंतु, पर्वत, नदियां, नाले , खेत , सूरज, चांद इन सभी की पूजा होती है. आदिवासी समुदाय का मानना है कि प्रकृति की हर एक वस्तु में जीवन होता है. आज के दिन आदिवासी समुदाय के लोग अपने खेतों और घरों इत्यादि पर एक विशिष्ट प्रकार का झंडा लगाते है, इसमे सूरज, चांद, तारे इत्यादी सभी प्रतीक के तौर पर विद्यमान रहते हैं. उन्होंने आदिवासी भाइयों से अपील किया कि सभी जगहों में विश्व आदिवासी दिवस मना कर अपनी भाषा ,संस्कृति ,परंपरा को जीवित रखने का प्रयास करें.  हमें अपने आने वाली पीढ़ी को आदिवासी संस्कृति की जानकारी देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आदिवासी बहुल क्षेत्रों में करने की आवश्यकता है. इस मौके सकारी बोदरा, वनमाली तांती, बलराम हेंब्रम ,सामु हेम्ब्रम ,बुद्धदेव गागराई,सौंगल गागराई,बीरसिंह बोदरा समेत काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही