Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगे का हुआ वितरण, लोगों को किया गया जागरूक

Bandgaon (A.K.Tiwary) : नेहरू युवा केंद्र चाईबासा की ओर से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दिनेश प्रधान के द्वारा बंदगांव प्रखंड के लांडूपोदा, कराईकेला और भालूपानी समेत विभिन्न गांव के प्रत्येक घरों में जाकर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के तथा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में शुरू किया गया है. यह अभियान के द्वारा देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-youth-of-the-society-leave-to-participate-in-the-ongoing-movement-in-delhi-regarding-ho-language/">किरीबुरू

: “हो” भाषा को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन में भाग लेने हो समाज के युवा रवाना
केंद्र सरकार की यह योजना है कि इस अभियान के जरिए भारत के हर घर में तिरंगा फहराया जाए. इसके लिए सरकार ने 25 करोड़ घरों का लक्ष्य तय किया है. सरकार ने देशवासियों से अपील की है कि 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से 25 करोड़ से अधिक घरों में तिरंगा फहराया जाए. सरकार की इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही