Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : टेबो घाटी में बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (A K Tiwari) : बंदगांव प्रखंड की हेसाडीह सीआरपीएफ कैंप के समीप सोमवार शाम बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंदगांव भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-action-will-be-taken-against-those-creating-ruckus-in-panchayat-samiti-meeting-bdo/">घाटशिला

: पंचायत समिति की बैठक में हंगामा करने वालों पर होगी कार्रवाई : बीडीओ
मिली जानकारी के अनुसार बंदगांव निवासी समीर मुंडरी एवं टेबो गांव निवासी सुखराम मुंडरी दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर टेबो की ओर जा रहे थे. तभी सीआरपीएफ कैंप के पास इनकी बाइक असंतुलित हो गई. जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ एवं टेबो पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को बंदगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही