Search

 
 
 

बंदगांव : कराईकेला उपस्वास्थ्य केंद्र से टीकाकरण प्रचार वाहन रवाना, लोगों को करेगा जागरूक

 
Bandgaon : कराईकेला उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर से यूनिसेफ के सहयोग से एक जागरूकता रथ रवाना किया गया. इसे एएनएम समिता एक्का एवं इति प्रिया ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. इसके माध्यम से कोविड -19 से बचाव , कोविड टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवहारों की उचित जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-santosh-panda-a-social-worker-of-saranda-area-is-helping-people-a-messiah-made-for-an-old-age/">किरीबुरू

: सारंडा क्षेत्र के समाजसेवी संतोष पंडा लोगों को पहुंचा रहे मदद, एक वृद्धा के लिए बने मसीहा
इस अवसर पर अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में 100 प्रतिशत कोविड -19 टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है. इस अभियान में सभी का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने कहा कराईकेला, हुडंगदा, नकटी, ओटार, भालुपानी, लान्डूपौदा पंचायत के सभी गांव में यह प्रचार वाहन जाएगा एवं कोरोना को लेकर जागरूक करने का कार्य करेगा. इस मौके पर सुनीता बिरुली, पूजा सुलंकी, रामधन सामंत आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही