Search

 
 
 

बंदगांव : ऑफ लाइन राशन वितरण को लेकर कंसरा में ग्रामीणों की हुई ग्राम सभा

 
Bandgaon : बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के कंसरा गांव में नेटवर्क नहीं होने से ग्रामीणों को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है. इससे ग्रामीण बेहद ही परेशान हैं. इसे लेकर मंगलवार को गांव में सकारी बोदरा की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से मुखिया मिथुन गागराई भी उपस्थित थे. यहाँ ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत के कंकुवा और इन्द्रुवां में ऑन लाइन राशन वितरण का सरकार का निर्देश हैं. लेकिन मोबाइल टॉवर नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को ऑन लाइन राशन वितरण में काफी दिक्कतें आ रही हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-annual-ashadhi-puja-organized-in-paralwadi/">मनोहरपुर

: मथुरापोष मोड़ समीप दो बाइक की टक्कर में चार गंभीर, दो को हल्की चोट लगी

विधायक सुखराम उरांव से मिलेंगे ग्रामीण

ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक गांव में टॉवर नहीं लगता हैं तब तक ग्रामीणों को ऑफ लाइन राशन वितरण किया जाए. साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि बहुत सारे ग्रामीणों का राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं होने के कारण उन्हें राशन नहीं मिल पाएगा. ग्रामीणों की बात सुनने के बाद मुखिया मिथुन गागराई ने कहा कि मामले को लेकर विधायक सुखराम उरांव तथा उपायुक्त को इसकी जानकारी दी जाएगी. जिससे ग्रामीणों को ऑफ लाइन राशन मिल सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/chaibasa-district-level-swachh-vidyalaya-award-cum-honor-ceremony-organized/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी की विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल कोर्स की कक्षाएं सिदगोड़ा में होगी शिफ्ट

बैठक में यह तहे उपस्थित 

बैठक में मुख्य रूप से पिताय बोदरा, सालुका पूर्ति, गंगाराम पूर्ति, नान्दु दिग्गी, जगमोहन गागराई, सिनुराम गागराई, करण सिंह मुण्डा, सीताराम, संतोष नाग, सुनील लागुरी, कृष्णा लागुरी, जीतेन सांडिल बबलू सांडील, सोमवारी सांडील, रानी सांडिल, शंभू लोहार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही