Search

 
 
 

बंदगांव : नकटी डैम में ग्रामीणों ने बैठक कर इको टूरिज्म का कार्य गलत ढंग से करने का लगाया आरोप

 
Bandgaon : नकटी डैम में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक ग्राम मुंडा नंदू बोदरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि नकटी डैम में इको टूरिज्म योजना का कार्य गलत ढंग से किया जा रहा है. इसकी सूचना तक ग्राम सभा को नहीं दी गई है. बैठक में ग्राम मुंडा नंदू बोदरा ने कहा कि विभाग द्वारा इस योजना की जानकारी ग्राम सभा को नहीं दी गई है. जबकि इसकी जानकारी ग्राम सभा व मुंडा को देनी चाहिए थी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-football-team-of-panchagoda-and-benasol-made-it-to-the-quarter-finals/">घाटशिला

: पंचागोड़ा व बेनासोल की फुटबॉल टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
बैठक में ग्रामीणों ने विचार विमर्श करते हुए यह निर्णय लिया कि पूर्व में अवैध ढंग से चयनित सदस्यों को रद्द कर पुनः ग्राम सभा बुलाकर कार्य को सुचारू रूप से चलाया जाए. मौके पर मानकी गागराई, बोरजो बोदरा, गलाय, गागराई, तिरु बोदरा, गीता महतो, कबिता महतो, रॉयबरी बोदरा, संजय बोदरा, रीता महतो, सुजाता महतो, मिटकु महतो, विश्वेश्वरी महतो, नीता महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही