Search

 
 
 

बंदगांव : गोपालपुर में आदिवासी कला संस्कृति भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

 
Bandgaon : कराईकेला पंचायत के गोपालपुर गांव में आदिवासी कला संस्कृति भवन निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक की. गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो नेता तीरथ जामुदा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भवन निर्माण को लेकर विधायक सुखराम उरांव से मिलकर मांग रखे जाने पर सहमति बनी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-doctor-anjana-prema-vandana-khalko-became-hod-of-zoology-department-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग की एचओडी बनी डॉ अंजना प्रेमा वंदना खालको

आदिवासी कला संस्कृति भवन निर्माण करना जरूरी

इस संबंध में तीरथ जामुदा ने कहा कि कलाकारों को प्रशिक्षण देने के लिए गांव में कोई भवन नहीं है. इसके कारण आदिवासी एवं छऊ नृत्य सीखने में कलाकारों को काफी असुविधा होती है. अपनी कला संस्कृति को बचाने के लिए आदिवासी कला संस्कृति भवन निर्माण करना बेहद ही जरूरी है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीण बहुत जल्द विधायक सुखराम उरांव से मिलकर बात रखेंगे. साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बैठक एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण होना चाहिए. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-loan-of-rs-18-lakh-37-thousand-distributed-among-43-farmers-in-mega-kcc-loan-camp/">मझगांव

: मेगा केसीसी ऋण शिविर में 43 किसानों के बीच 18 लाख 37 हजार रुपए का ऋण वितरित

विधायक के पास रखेंगे समस्या

सारी समस्याओं को जानने के बाद झामुमो नेता तिरथ जामुदा ने कहा कि आदिवासी कला संस्कृति एवं सभ्यता को बचाने के लिए विधायक सुखराम उरांव बहुत ही संवेदनशील हैं. इसीलिए उम्मीद है हमारी मांगों पर भी वे सकारात्मक विचार करेंगे. मौके पर वार्ड सदस्य मुंडे बोदरा, कुंती बोदरा, लुतु हेम्ब्रम, गणेश प्रधान, करण प्रधान समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही