Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : बैंक ऑफ इंडिया के टेबो शाखा को पुनः चालू करने को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

Bandgaon (A K Tiwari) : बैंक ऑफ इंडिया टेबो शाखा को टेबो में संचालित करने को लेकर मानकी, मुंडा तथा ग्रामीणों की बैठक टेबो गांव में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यदुराय मुंडरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से बंदगांव 20 सूत्री सदस्य महेश प्रसाद साहू उपस्थित थे. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि 6 सितंबर 2018 को बैंक ऑफ इंडिया के टेबो शाखा में डकैती हो गई थी. इसके बाद से हीं बैंक का कार्य कराईकेला शाखा में शिफ्ट कर दी गई थी. तब से अब तक कराईकेला शाखा में ही बीओआई के टेबो शाखा का कार्य चल रहा है. बीओआई कराईकेला की दूरी 17 किलोमीटर है और यहां के ग्रामीणों का वृद्धापेंशन, छात्रवृत्ति, मनरेगा, नारेगा, प्रधानमंत्री आवास तथा गैर सरकारी लाभ लेने के लिए कराईकेला बैंक जाना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-one-day-football-tournament-organized-under-community-policing/">नोवामुंडी

: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

बैंक की दूरी ज्यादा होने से लोगों को हो रही है कठिनाई

बैंक की दूरी ज्यादा होने से लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए बैंक ऑफ इंडिया टेबो शाखा को पुन: टेबो में संचालित किया जाए. टेबो क्षेत्र में कुल 47 गांव एवं आबादी 10000 से अधिक है. यदुराय मुंडरी ने कहा कि टेबो शाखा अभी काराईकेला में चल रहा है जिसके चलते टेबो क्षेत्र के ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. टेबो शाखा क्षेत्र जंगल घाटी पर स्थित है. साथ ही साथ एक व्यक्ति को पैसा निकालने में पूरा दिन का समय और आने जाने में वाहन भाड़ा 100 से 150 रूपये खर्च करना पड़ता है. यदुराय मुंडरी ने कहा कि यहां बैंक नहीं रहने से सरकारी कार्य भी बाधित हो रहे हैं. मनरेगा योजना पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. अगर सरकार चाहती है कि यहां विकास हो तो अविलंब लोगों की समस्याओं को देखते हुए टेबो शाखा को टेबो में स्थानांतरण किया जाए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crpf-organizes-medical-camp-distribution-of-sports-material/">चक्रधरपुर

: सीआरपीएफ ने लगाया चिकित्सा शिविर, खेल सामग्री का वितरण

बैंक खोले जाने को लेकर उपायुक्त को दिया जाएगा आवेदन - मुंडरी

उन्होंने कहा कि टेबो में बैंक ऑफ इंडिया को लाने के लिए उपायुक्त, एसडीओ, एलडीएम, बैंक ऑफ इंडिया चाईबासा, बैंक ऑफ इंडिया टेबो, बीडीओ समेत कई जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों ने गुहार लगाई है मगर अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है. बैंक खोले जाने के लिए उपायुक्त को आवेदन दिया जाएगा. अगर 15 दिन के अंदर उपायुक्त इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती हैं, तो मजबूर होकर ग्रामीण अनिश्चितकाल के लिए मुख्य सड़क एनएच 75 को जाम करेगा. जिसकी संपूर्ण जवाबदेही प्रशासन को होगी. इसलिए सरकार को तत्काल टेबो में बैंक को संचालित करना चाहिए. बैठक में सनिका पूर्ति, उदय ओड़िया, कैरा ओड़िया, लेम्बो हस्सा, सूरा मुंडा, सामु मुंडा, करमु मुंडा, पौधा मुंडा, सिंगराय मुंडा, बलराम हेम्ब्रेम, पुडेंगी मंडारिन समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही