Search

 
 
 

बंदगांव : जोमरो गांव में सड़क एवं तालाब की मेढ का ग्रामीणों ने श्रमदान कर की मरम्मत

 
Bandgaon : पश्चिम सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ओटार पंचायत के जोमरो गांव में सड़क एवं तलाब का मेढ टूट जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. इसकी मरम्मत के लिए कई बार ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय की चक्कर भी लगाये परंतु सरकारी उदासीनता के कारण इसका निर्माण नहीं हो पाया. आखिरकार कोल जोमरो के ग्राम मुंडा दामू दिग्गी, जोमरो मुंडा गंगाराम गुन्दुआ तथा बीस सुत्री सदस्य शिव शंकर महतो के प्रयास से ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क एवं मेढ की मरम्मत की. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tet-pass-para-teachers-submitted-memorandum-to-mla/">चांडिल

: टेट पास पारा शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

सुबह से शाम तक श्रमदान कर सड़क बनाई

जानकारी के अनुसार तालाब का मेढ टूट जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका था. लोग इस पार से उस पार नहीं जा पा रहे थे. इसके पश्चात ग्रामीणों ने बैठक कर सड़क एवं मेढ बनाने का निर्णय लिया. इसी के मद्देनजर रविवार सुबह से ही जोमरो गांव के सभी लोग जुट गए और पूरे मेहनत एवं श्रमदान से देर शाम तक तलाब का मेढ एवं सड़क बना दिया. झामुमो नेता सह बीस सुत्री सदस्य शिव शंकर महतो ने कहा कि पिछले साल भी तालाब का मेढ़ टूट जाने से 100 एकड़ में लगा धान का फसल बर्बादहो गया था. इस बार ऐसा ना हो इसलिए ग्रामीणों ने मिलकर मेढ़ एवं सड़क की मरम्मती की है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/seraikela-deputy-commissioner-reviewed-the-preparations-for-the-proposed-program-of-minister-champai-soren-2/">आदित्यपुर

: प्रवीण सिहं स्मृति सेवा संस्था ने कन्हैया सिंह को दी श्रद्धांजलि

मेढ टूट जाने के रास्ता हो गया था बाधित

हालांकि यह निर्माण अस्थाई रूप से ही हो पाया है. अगर सरकार इस पर जल्द से जल्द कोई उपाय नहीं करेगी तो भारी वर्षा में यह मेढ कर टूट सकता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र का मुआयना कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए. वैसे इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है. मेढ़ के ऊपर ही इनका रास्ता है और मेढ टूट जाने के कारण रास्ता पूरी तरह आवागमन ठप हो गया था. इससे ग्रामीणों को काफी कठिनाई हो रही थी. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही