Search

 
 
 

बंदगांव : बिरसा भगवान प्लस टू विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा व्यावसायिक शिक्षा

 
Bandgaon : राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी के निर्देश पर बंदगांव प्रखंड की बिरसा भगवान प्लस टू विद्यालय के छात्र-छात्राओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं. मंगलवार को विद्यालय के 22 छात्र-छात्राओं को बंदगांव चौक में एक घंटे का व्यवसायिक शिक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण 11 दिनों तक चलेगा. इस दौरान छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रिक एवं कंप्यूटर हार्डवेयर की पढ़ाई कराई जा रही हैं. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-leeds-organization-gave-training-to-the-newly-elected-panchayat-representatives-of-the-block/">बंदगांव

: लीड्स संस्था ने ब्लॉक के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण
इसके साथ छात्र-छात्राओं को प्रेक्टिकल भी करवाया जा रहा हैं. प्रशिक्षण टाईम सेंटर फॉर लर्निंग लिमिटेड के राज्य को-आर्डिनेटर मनोज कुमार द्वारा दिया जा रहा हैं. विद्यालय के प्राचार्य करम सिंह मुंडरी एवं शिक्षक एफ अंसारी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों में मानसिक एवं बौद्धिक विकास होगा. आगे चल कर बच्चे इस प्रशिक्षण का लाभ भी ले पाएंगे. इस मौके पर शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही