Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित, 11 मंडली ने लिया हिस्सा

Chakradharpur (Shambhu Kumar)रामनवमी महासमिति बंदगांव के सौजन्य से दुर्गा मंदिर परिसर में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई एवं विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह रामनवमी महासमिति के संरक्षक रमेश सिंह, मुरुह उपप्रमुख अरुण साबू ,सीओ अरुण सिंह उपस्थित थे. प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, तोरपा, बंदगांव, हटिया, मांडर, गोबिंदपुरा, मुरुह के कुल 11 मंडली ने भाग लिया. इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Bandgaon-Shastr-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : दुखद">https://lagatar.in/tragic-painful-death-of-4-examinees-coming-after-final-inter-exam-one-referred-to-rims/">दुखद

: इंटर की अंतिम परीक्षा देकर आ रहे 4 परीक्षार्थियों की दर्दनाक मौत, एक रिम्स रेफर
कार्यक्रम में डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से लोगों में अस्त्र-शस्त्र चलाने एवं सीखने का ज्ञान मिलता है. अस्त्र-शस्त्र से आप अपनी एवं दूसरों की रक्षा कर सकते हैं. कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम होने से अस्त्र-शस्त्र में खेल दिखाने का मौका मिलता है. इसके साथ ही खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-the-cm-about-the-role-of-banna-gupta-in-ram-navami-immersion-procession/">जमशेदपुर

: रामनवमी विसर्जन जुलूस में बन्ना गुप्ता की भूमिका की सीएम से शिकायत
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने तलवार, लाठी, भाला, फरसा का खेल दिखाया. इस दौरान जय बजरंग के उद्घोष से क्षेत्र भक्तिमय हो गया. मौके पर अध्यक्ष विवेक सिंह विक्की, अमित सिंह, सुमित सिंह, अभिषेक झा, रोशन कुमार, चंदन सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंहदेव, राजेंद्र मछुआ, दिलीप सिंह, दिनेश मछुआ, महावीर मछुआ, अनूप सिंह, चंदन सिंह, तीरथ जामुदा, शंकर नायक, चरण मुंडरी समेत काफी संख्या में गणमान्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-case-registered-against-21-people-for-fighting-in-jaraykela-police-station/">मनोहरपुर

: जरायकेला थाना में मारपीट को लेकर 21 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज

विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत

इस अवसर पर विकास क्लब हटिया रांची की टीम विजेता बनी. वहीं उपविजेता हटिया क्लब रही, जबकि तीसरे स्थान पर रामनवमी क्लब लारता खुंटी, चौथे स्थान पर तोरपा की योद्धा क्लब रही. सभी विजेता प्रतिभागी टीम को अतिथियों द्वारा नगद व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही