Search

 
 
 

बंदगांव : नकटी पंचायत के लोसोदिकी वनग्राम में डायन बिसाही के संदेह में महिला की हत्या

 
Bandgaon (A K Tiwari) : पश्चिम सिंहभूम जिला के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी पंचायत के जोंको गांव स्थित लोसोदिकी वनग्राम की निवासी 40 वर्षीय महिला आशाई कुई की डायन बिसाही के संदेह में कुछ ग्रामीणों ने हत्या कर दी. घने जंगल से 12 दिनों बाद रविवार को पुलिस ने शव को बरामद किया है. जानकारी के अनुसार महिला आशाई कुई 6 सितंबर को नकटी बाजार गई थी. नकटी से बाजार कर अपने गांव लोसोदिकी वनग्राम जा रही थी. तभी जोंको गांव के बाद बीच रास्ते से कुछ लोग महिला को जबरदस्ती अपने साथ लेकर चले गए. रात को जब महिला वापस नहीं आई तो उसके घर वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-blood-test-done-for-children-of-government-school-for-better-health/">कोडरमा

: बेहतर स्वास्थ्य के लिये सरकारी स्कूल के बच्चों का किया गया ब्लड जांच
इसके बाद सात सितंबर को महिला के पति नारायण बोदरा और ग्रामीणों ने कराईकेला थाना में आशाई कुई की लपाता होने की सूचना दी थी. साथ ही कहा था कि डायन-बिसाही के नाम पर कुछ लोग महिला की हत्या करना चाहते हैं. पुलिस उस समय उंसके परिजनों को अपने सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने की सलाह दी. इधर ग्रामीण महिला की लगातार खोजबीन कर रहे थे. शनिवार को कुछ ग्रामीण लकड़ी काटने सावअड़ीताव जंगल में गए. वहां एक महिला की लाश देख गांव में इसकी सूचना दी. इसके बाद मुखिया मिथुन गागराई, ग्रामीण तथा लापता महिला के परिजन वहां पहुंचे. इसके बाद लापता महिला के परिजनों ने कपड़े से महिला की पहचान अशाई कुई के रूप में की. इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी कराईकेला पुलिस को दी. घोर नक्सली क्षेत्र होने के कारण कराईकेला थाना प्रभारी दीपक क्रेयशन रविवार को अपने पुलिस दल बल के साथ जंगल पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही