Search

 
 
 

बंदगांव : बुढ़ा महादेव मंदिर में की गई भगवान भोलेनाथ के रूद्र अवतार की पूजा

 
Bandgaon (Ak Tiwary) : पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित बुढ़ा महादेव शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व पूजा-अर्चना की गई. झामुमो नेता विवेक सिंह (विक्की) के नेतृत्व में विधिवत रूप से भगवान भोलेनाथ के रूद्र अवतार की पूजा-अर्चना की गई. इस मौके पर विवेक सिंह (विक्की) ने कहा कि शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के रूद्र रूप की पूजा विधि-विधान के साथ की गई है. यह पूजा बंदगांव प्रखंड के विकास व सुख शांति के लिए आयोजित की गई थी. वहीं, पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गई थी, पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया था. पूजा के पश्चात विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों लोगों में भगवान भोलेनाथ के प्रसाद का वितरण किया गया. मालूम हो कि इस मंदिर को भगवान भोलेनाथ के जीवंत शिवलिंग के रूप में जाना जाता है. यहां जो भी मन्नतें मांगी जाती है, वह पूरी होती है. इस कारण इस मंदिर में सदा ही भक्तों की भीड़ रहती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-be-ready-to-be-immersed-in-the-devotion-of-the-innocent-the-hymn-of-jai-mahakal-seva-samiti-on-august-6/">जमशेदपुर

: भोले की भ​​क्ति में डूबने को रहें तैयार, जय महाकाल सेवा समिति की भजन संध्या छह अगस्त को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही