Search

 
 
 

बंदगांव : हुडंगदा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

 
Bandgaon (A K Tiwari) : हुडंगदा पंचायत में स्थित विद्यालय परिसर में झारखंड सरकार की आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन गुरु जी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सह झामुमो नेता सन्नी उरांव, बीडीओ गिरजानंद किस्कु, जिप सदस्य बसंती पूर्ति, मुखिया लक्ष्मी गागराई, 20 सूत्री अध्यक्ष दोराय जोंको, बीईईओ रंजना पांडेय, सीओ अरुण कुमार सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-deepawali-chhath-and-kartik-purnima-arpan-took-a-pledge-to-discharge-his-social-obligations/">जमशेदपुर

: दीपावली, छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा में अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहण का अर्पण ने लिया संकल्प
गुरु जी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्र की समस्या को दूर करने के लिए आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम प्रत्येक पंचायत में आयोजित किया है. इस कार्यक्रम में सभी लोग अपने तथा अपने गांव की समस्या को रखें. प्रखंड के सभी पदाधिकारी शिविर में उपस्थित हैं. मौके पर प्रखंड प्रभारी कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंको, सहायक अभियंता प्रेम उपाध्याय , अजय किस्कू ,लालसिंह भूमिज ,नीरज कुमार, अमित कुमार तथा जनसेवक, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही