Search

 
 
 

बंदगांव : नक्सल प्रभावित क्षेत्र चंपावा में लगा आपकी योजना आपकी सरकार के तहत ​शिविर

 
Bandgaon (Anil Tiwary) : बंदगांव के चंपावा पंचायत में शनिवार को आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत शिविर लगाया गया जिसका उद्घाटन जिप सदस्य जसफीन हमसाय, सीओ अरुण सिंह एवं बीडीओ गिरजानंद किस्कु, ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. शिविर में अलग-अगल विभागवार स्टॉल लगाया गये थे. इसमें मुख्यमंत्री फुलो झानों योजना, नया ग्रीन कार्ड,पेंशन स्वीकृति, पशुओं के लिए दवा, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग, बाल विकास, केसीसी, स्वास्थ्य, बैंक एवं मनरेगा का स्टॉल लगा कर ग्रामीणों को लाभ दिया गया. इस दौरान दो सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-incident-of-rape-and-molestation-of-daughters-is-a-social-stigma-mp/">चाईबासा

: बेटियों से बलात्कार एवं छेड़छाड़ की घटना सामाजिक कलंक : सांसद

सरकारी लाभ दिलाने का हो रहा प्रयास : बीडीओ

बीडीओ ने कहा कि सभी लोग शिविर का लाभ लें. सरकारी लाभ दिलाने के लिये झारखंड सरकार द्वारा यह शिविर लगाया गया है. जदूराय मुंडरी ने कहा कि शिविर में सभी जनसमस्याओं का समाधान हो रहा है. लोग बिजली, पानी, पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत सभी समस्या की जानकारी शिविर में दें. इस मौके पर कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंको, पंचायती राज पदाधिकारी नसीम अहमद, प्रधान सहायक वीर भरत हासदा, लाल सिंह भूमिज, अनिल उरांव, मीनाक्षी पांडे, सहित प्रखंड एवं अंचल कर्मी, वार्ड सदस्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-shopkeepers-of-kiriburu-and-meghahatuburu-are-upset-due-to-the-indifference-of-the-customers-on-the-day-of-dhanteras/">किरीबुरू

: धनतेरस के दिन ग्राहकों की बेरुखी से किरीबुरू व मेघाहातुबुरु के दुकानदार परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही