Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने की बैठक

Bandgaon (A K Tiwari) : प्रखंड में झारखंड सरकार द्वारा 12 अक्टूबर से आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन हरेक पंचायत में किया जाएगा और लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन जमा लिया जाएगा. इसके साथ ही लोगों को कई योजनाओं का ऑन द स्पॉट लाभ भी मिलेगा. इसकी तैयारी को लेकर आज बंदगांव प्रखंड कार्यालय में बीडीओ गिरिजानंद किस्कू ने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंडकर्मियों के साथ बैठक किया. [caption id="attachment_439717" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Bandgaon-Adhikar-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में उपस्थित ग्रामीण.[/caption] इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-members-held-a-meeting-and-discussed-booth-reorganization-under-mission-2024/">चक्रधरपुर

: भाजपाइयों ने बैठक कर मिशन 2024 के तहत बूथ पुनर्गठन पर की चर्चा

शिविर में मिलने वाले योजनाओं के बारे में दी जानकारी

मौके पर बीडीओ ने शिविर में मिलने वाले योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों को इसकी जानकारी देने और शिविर में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने कहा शिविर में मनरेगा अंतर्गत प्रत्येक गांव में न्यूनतम 5-5 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करना, 15वें वित्त आयोग के वार्षिक लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत योजनाओं को स्वीकृत करते हुए कार्य प्रारंभ कराना, धोती, साड़ी, लुंगी, कंबल का वितरण करना, किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करना, बैंकों में लंबित आवेदनों का निष्पादन करना तथा केसीसी कार्ड का वितरण करना, वित्तीय वर्ष 2022-23 तक अद्यतन भू-लगान रसीद निर्गत करना तथा अन्य भू-राजस्व से संबंधित मामलों का निपटारा करना है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-birth-anniversary-of-pargana-nakul-besra-will-be-celebrated-with-pomp-on-december-10/">चांडिल

: 10 दिसंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी पारगाना नकुल बेसरा की जयंती

विभिन्न योजनाओ पर आधारित आवेदनों का होगा निष्पादन

इसके साथ ही असंगठित मजदूरों को ई-श्रम तथा प्रवासी मजदूरों/परिवारों को श्रमाधान पोर्टल पर निबंधित करवाना, पीडीएस के तहत राशन कार्ड को आधार से लिंक करना, धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों का निबंधन करवाना, हड़िया के व्यापार में संलग्न महिलाओं को जेएसएलपीएस के माध्यम से वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराना, सेवा के अधिकार के तहत प्रमाण पत्रों के प्राप्त आवेदनों का निष्पादन करना, बिजली तथा पेयजल से संबंधित समस्याओं का निपटारा करना, राज्य सरकार के अन्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं इसकी स्वीकृति हेतु आवेदन प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-121-units-of-blood-collected-in-the-camp-on-the-birthday-of-harelal/">चांडिल

: हरेलाल के जन्मदिन पर शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

इस मौके पर प्रमुख पीटर घनश्याम तियु, जीप सदस्य बसंती पूर्ति, जसफीन हमसाय, सीओ अरुण कुमार सिंह, सदानंद होता, लालसिंह भूमिज, मुखिया गीता बानरा, लक्ष्मी गागराई, सावित्री मेलगांडी, मिथुन गागराई, कुश पूर्ति, सुखमती जोंको, लाल दास समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही